Terabox से पैसे कैसे कमाए? जानिए टेराबॉक्स क्या है

INDbook.net हिंदी में ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में जानकारी देती है। ज्यादातर लोग पैसे कमाने के आसान तरीके जानना चाहते हैं। ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते। ऐसे में मुझे पैसे कमाने वाले ऐप ज्यादा बेहतर लगते हैं। क्योंकि इसमें सब कुछ प्रदान किया जाता है। हमे बस टास्क पूरा करना होता है। उन्हीं पैसे कमाने वाले ऐप्स में एक टेराबॉक्स ऐप भी है। जो पैसे कमाने का मौका दे रही है। इस लेख में आप यही जानेंगे की Terabox क्या है और Terabox से पैसे कैसे कमाए जाते हैं?

Terabox में पैसे कमाने का मॉडल काफी बेहतरीन है। इसकी मदद से कई सारे लोग लाखो रुपए कमा रहे हैं। लेकिन हम आपको लाखो का सपना नहीं दिखाना चाहते। हां, किंतु आप इससे महीने के 20-30 हजार रूपए आसानी से कमा सकते हैं। मुझे यह ऐप ज्यादा पसंद नहीं है। लेकिन इसमें पैसे कमाने का तरीका मुझे अच्छा लगा।

शायद आप सभी को Terabox मोबाइल ऐप के बारे में पता होगा। हो सकता है की अभी यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल भी हो। लेकिन शायद ही आप इससे पैसे कमाने के बारे में जानते होंगे। कोई बात नही! यहां हमने टेराबॉक्स से पैसे कमाने की जानकारी विस्तार से बताया है। चलिए जानते हैं कि Terabox क्या है और यह किस तरह की सर्विस देती है।

Terabox क्या है?

Terabox se paise kaise kamaye 1024x536 1
Terabox App

Terabox एक Cloud Based स्टोरेज प्लेटफार्म है। जहां हम अपने फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स जैसे कई तरह के डेटा को स्टोर कर के रख सकते हैं। Cloud Based Storage Platform का फायदा यह है कि यहां स्टोर डेटा को आप कभी भी और कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं। यहां तक किसी और फोन से भी! अपने महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रखने का अच्छा विकल्प है।

आप Google Drive के बारे में जानते ही होंगे और अगर आप इसके बारे में जानते हैं, तो Terabox को समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं हो सकती है। क्योंकि Terabox भी Google Drive की तरह ही सर्विस प्रोवाइड कराती है। फर्क बस इतना है कि Google Drive सिर्फ 15GB मुफ्त स्टोरेज देती है। जबकि Terabox में 1024GB मुफ्त स्टोरेज देखने को मिलता है। इस पर कोई डेटा अपलोड करने के लिए पहले आपको Terabox ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा और फिर रजिस्टर करना होगा।

Terabox से पैसे कैसे कमाए?

जैसा कि बताया कि Terabox भी Google Drive की तरह एक प्लेटफार्म है। जो Cloud Service प्रदान करती है। बस इसकी विशेषता यह है कि इससे आप पैसे भी कमा सकते हैं। इससे पैसे कैसे कमाने के कई तरीके हैं। जैसे अपने वीडियो को विज्ञापन से मोनेटाइज कर के, प्रीमियम पार्टनर बनकर और रेफरल से भी! चलिए सभी को एक एक कर के अच्छे से समझते हैं।

1. विज्ञापन

Terabox में जो 1024GB स्टोरेज मिलता है। उसमे आप किसी भी तरह के डेटा अपलोड कर सकते हैं। जैसे; फोटो, वीडियो, ऑडियो, पीडीएफ या कोई अन्य डॉक्यूमेंट्स! अगर आपने वीडियो अपलोड किया है, तो आप अपने वीडियो पर विज्ञापन (Ads) लगा सकते हैं।

चूंकि विज्ञापन लगाने पर आपकी कमाई वीडियो के व्यूज पर निर्भर होगी। इसलिए आप इस वीडियो को किसी अन्य सोशल मीडिया जैसे की व्हाट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम इत्यादि पर शेयर कर सकते हैं। Terabox की एक और खासियत यह है की यहां Copyright का कोई इश्यू नहीं है। इसलिए आप कोई वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं।

मतलब आप मूवीज वेबसाइट से मूवी डाउनलोड कर यहां अपलोड कर सकते हैं। फिर उसे टेलीग्राम पर शेयर करते हैं। इसके लिए एक मूवीज चैनल बना लेते हैं। बहुत सारे लोग तरह तरह के वीडियो डालते हैं और टेलीग्राम पर शेयर कर के पैसे कमाते हैं।

विज्ञापन से आपको प्रत्येक 1000 व्यूज पर 1.30 डॉलर की कमाई का वादा करती है।

2. प्रीमियम

Terabox पर बहुत सारे विज्ञापन आते हैं। इसलिए कई सारे लोग प्रीमियम खरीदते हैं। प्रीमियम खरीदने पर भी आपका कमीशन बनता है।

3. रेफरल

यदि आप INDbook.net के विजीटर्स हैं। तो आपको रेफरल और Refer & Earn के बारे में जानकारी अवश्य होगी। आप Terabox को रेफर कर के भी पैसे कमा सकते हैं। Terabox को रेफर करने के लिए अपने किसी दोस्त को Terabox डाउनलोड कराना होगा। वो भी अपने रेफरल लिंक से, यह लिंक आपको Terabox में लॉगिन करने पर मिलेगा।

कुछ इस तरह से आप पैसे कमा सकते हैं। अगर आपको यह कठिन लग रहा है। ध्यान रखिए की इसपर पर आप किसी भी तरह के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। फिर उसे टेलीग्राम चैनल पर शेयर भी कर सकते हैं। अब आपको बस यह दिमाग लगाना है की ऐसा क्या शेयर किया जाय की अधिक से अधिक लोग देखें।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए? (डेली ₹700 रुपए कमाए) जल्दी करेंमोबाइल से पैसे कैसे कमाए? (डेली ₹500 रुपए कमाए)
घर बैठे पैसे कैसे कमाए? 15 असली तरीके (20 हजार महीना)कंप्यूटर से पैसे कैसे कमाए? 2025 में (Updated) तरीके

Conclusion

मुझे यह ऐप इसलिए पसंद नहीं है। क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा विज्ञापन दिखाया जाता है। हालांकि इसी की वजह से यह ऐप 1000 व्यूज पर 1 डॉलर से अधिक दे पाता है। उम्मीद है कि यह ऐप आपको बेहतर लगा होगा। इससे पैसे कमाने के तरीके आसान लगे होंगे। ऐसे ही पैसे कमाने वाले मोबाइल ऐप के बारे में जानने के लिए INDbook.net पर विजिट करते रहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *