क्या आपको पता है की आप अपने स्मार्टफोन से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं? यह लेख इसी पर आधारित है की मोबाइल पैसे कैसे कमाए जाते हैं। आज के समय ऑनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके उपलब्ध हैं। जैसे यूट्यूब से पैसे कमाना !
हालाँकि यह भी सच है की ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन इस लेख में हमने सिर्फ ऐसे तरीको का उल्लेख किया है, जिसे मोबाइल से किया जा सकता है।

क्या मोबाइल से पैसे कमाना संभव है?
जी हाँ, यहाँ बताए सभी 10 तरीको को मोबाइल से किया जा सकता है। इन 10 तरीको को मोबाइल से करना ज्यादा आसान है। तो आइए इस लेख को पढ़कर जानते हैं कि मोबाइल से पैसे कैसे कमाया जाता है?
📖 सामग्री
मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?
हम सब जानते हैं की पैसे कमाने के लिए मेहनत जरुरी है। अगर आप मोबाइल से पैसे कमाना चाहते हैं , तो उसके लिए भी आपको काम करना ही पड़ेगा। फर्क बस इतना है की इससे पैसे कमाने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।
मोबाइल से पैसे कमाने के लिए हमारे पास क्या-क्या होना चाहिए?
मोबाइल से पैसे कमाने के तरीके ऑनलाइन आधारित होते हैं। इसलिए हमें स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट की आवश्यकता होती है। हालांकि ऑनलाइन आधारित अनगिनत काम है। लेकिन यहाँ सिर्फ वही तरीका बताया है। जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कर सकते हैं।
पढ़िए: ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
तो चलिए मोबाइल से पैसे कमाने के तरीके जानते हैं!
मोबाइल से पैसे कमाने का तरीका
मोबाइल से पैसे कमाने के कई तरीके हैं। प्रत्येक तरीके में हमें कुछ अलग काम करना पड़ता है। आप अपने रुचि और पसंद के अनुसार किसी भी तरीके से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
चूँकि काम ऑनलाइन आधारित है। इसलिए मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट की अच्छी समझ होगी, तो बेहतर होगा। क्योंकि इससे समझने में आसानी होगी। हालाँकि जरुरी नहीं है।
2024 तक, भारत में लगभग 80 करोड़ लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे थे। जो हमारे देश की कुल जनसंख्या का लगभग 60% होता है। लेकिन कितने लोग इससे पैसे कमा रहे हैं?
बस कुछ गिने चुने!
इसका कारण यही है कि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है और जिन्हें जानकारी है। वे अपने लिए सही तरीकों का चयन ही नहीं कर पाते हैं। ज्यादातर लोग बस यह देखते हैं कि ज्यादा पैसे किसमें मिलेंगे।
जबकि उन्हें यह देखना चाहिए कि वे किस काम को ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
आप अपनी योग्यता अनुसार किसी एक पर काम करना शुरू कर सकते हैं। नीचे हमने प्रत्येक तरीके को बताया है। मैं खुद भी घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाता हूं और इसकी शुरुआत सिर्फ एक स्मार्टफोन से हुआ था।
उदाहरण के लिए: आज के समय में YouTube एक Best Career Option बन कर उभरा है। आज अन्य Profession की तरह YouTuber बनना भी लोगों का सपना है। इसलिए सबसे पहले हम YouTube से पैसे कमाने के बारे में ही जानेंगे।
1# मोबाइल से Vlogging और YouTube Shorts बनाकर पैसे कमाए

मोबाइल से पैसे कमाने के लिए YouTube सबसे बेहतर तरीका है। यूट्यूब से पैसे कमाना इसलिए भी बेहतर है, क्योंकि आजकल लोग इसे करियर के रूप में देखने लगे हैं। कंटेंट क्रिएटर या इंफ्लूएंसर बनने के लिए यह सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म है।
यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए वीडियो बनाना पड़ता है। जब कोई आपके वीडियो को यूट्यूब पर देखते हैं, तो उसे आपके वीडियो के साथ बीच-बीच में विज्ञापन देखने को मिलेगा। विज्ञापन को अपने वीडियो में दिखाने के लिए यूट्यूब क्रिएटर को पैसे दिए जाते हैं।
आपके वीडियो को जितने ज्यादा लोग देखेंगे, उतने ज्यादा विज्ञापन भी लोगो को दिखेगा। जिससे आपकी कमाई ज्यादा होगी। इसलिए कंटेंट क्रिएटर का फोकस वीडियो के व्यूज बटोरने पर होता है।
अगर आप अच्छा कांटेंट डालेंगे, तो लोग आपके वीडियो को जरूर देखेंगे।
क्या मोबाइल से यूट्यूब वीडियो बनाना संभव है?
लेकिन आज मोबाइल से यूट्यूब वीडियो बनाना आसान नहीं है। जहां लोग महंगे कैमरे, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और पूरी टीम के साथ वीडियो बना रहे हैं, आप केवल मोबाइल से उस लेवल की वीडियो नहीं बना पाएंगे।
हालांकि कुछ टॉपिक है – जिसपर वीडियो बनाने के लिए महंगे कैमरे, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और टीम की जरूरत नहीं है। आप अकेले कर सकते हैं – वो भी अपने मोबाइल से, जैसे कि Vlogging और Shorts Videos.
आज सभी के हाथों में ₹15,000 से ₹20,000 तक के फोन जरूर होंगे। जिसमें ठीक-ठाक कैमरा क्वालिटी मिल जाता है और साथ ही इन मोबाइल फोन्स में वीडियो एडिटिंग ऐप्स आराम से चला सकते हैं।
इन एडिटिंग ऐप्स की तुलना Da Vinci या Premiere Pro जैसी एडिटिंग सॉफ्टवेयर से नहीं की जा सकती है। हालांकि Vlogging और Shorts Videos बनाने के लिए मोबाइल एडिटिंग ऐप्स काफी होते हैं। क्योंकि इनमें ज्यादा एडिंग्ट की जरूरत नहीं होती है।
मोबाइल से Vlogging या Shorts Videos बनाने के लिए पॉपुलर एडिटिंग ऐप्स निम्नलिखित है –
- VN Video Editor
- Kinemaster
- Alight Motion
- PowerDirector
- YouTube Create
विस्तृत लेख: YouTube से पैसे कैसे कमाए? यूट्यूब चैनल से कमाई के 20 तरीके
2# मोबाइल से इंस्टाग्राम के जरिए पैसे कमाए

YouTube Shorts Videos की तरह Instagram पर भी Shorts Videos बनाकर पैसे कमा सकते हैं। अगर आप Shorts Videos बनाकर पैसे कमाना चाहते हैं। तो YouTube से बेहतर Instagram साबित हो सकता है।
क्योंकि Instagram पर सबसे ज्यादा लोग हैं, जो शॉर्ट्स वीडियो देखते हैं। Instagram पर Shorts Videos को Reel कहा जाता है। यहां आमतौर पर कमाई YouTube की तरह विज्ञापन से नहीं होगी। बल्कि आपको ब्रांड प्रमोशन करना होगा।
जब आपके Instagram Page पर ठीक ठाक फॉलोअर्स हो जाते हैं और अच्छी व्यूज़ आने लगती है। तो ब्रांड वाले खुद ही आपको मैसेज करके ब्रांड प्रमोशन के लिए ऑफर करते हैं। आप अपनी व्यूअरशिप के आधार पर पैसे चार्ज कर सकते हैं।
आप चाहें तो YouTube और Instagram दोनों पर एक ही वीडियो डाल सकते हैं और दोनों प्लेटफॉर्म से कमाई कर सकते हैं। Instagram पर ब्रांड प्रमोशन के अलावा भी कैसे तरीके हैं पैसे कमाने के जैसे कि Live Streaming Badges, Instagram Bonuses, Instagram Gifts और Subscription इत्यादि।
विस्तृत लेख: Instagram से पैसे कैसे कमाए? इंस्टाग्राम से पैसे कब मिलते हैं?
3# मोबाइल से Facebook पर कमाई करे

Facebook एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां आप Shorts Videos के अलावा Posts, Photos, Stories और Videos डालकर पैसे कमा सकते हैं।
कमाई आपके पोस्ट्स पर आए व्यूज के अनुसार होता है। जितने ज्यादा व्यूज आएंगे, उतने ज्यादा कमाई होगी।
क्योंकि Facebook पर YouTube की तरह विज्ञापन दिखाकर कमाई होती है। इसके अलावा भी Facebook पर कमाई के कई तरीके हैं; जैसे कि Facebook Stars, Bonuses और Subscription आदि।
विस्तृत लेख: Facebook से पैसे कैसे कमाए?
4# मोबाइल पर ट्विटर (X) से पैसे कमाए

Twitter जिसका नाम अब X कर दिया गया है। इससे भी पैसे कमा सकते हैं। आपके जानकारी के लिए बता दूं कि Twitter यानी X भी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जिसपर लोग कई तरह के मुद्दों पर चर्चा करते रहते हैं।
आप किसी के पोस्ट पर अपनी टिप्पणी दे सकते हैं। कोई आपके पोस्ट पर अपनी टिप्पणी दे सकता है। इस तरह यहां पॉलिटिक्स से लेकर कई तरह के मुद्दों पर लोग आपस में चर्चा करते हैं। हालांकि यह लोकप्रिय पॉलिटिक्स चर्चा के लिए है।
इसलिए यहां आपको सभी विधायक, सांसद, सीएम, पीएम और नेताएं देखने को मिलेगा। यहां कमाई आपके पोस्ट पर आए व्यूज पर मिलता है। यानी जितने ज्यादा व्यूज आएंगे, उतने ज्यादा कमाई होगी। लेकिन इसके लिए आपको Twitter का Premium Subscription लेना होगा।
विस्तृत लेख: (Twitter) X से पैसे कैसे कमाए? ChatGPT की मदद (महीना 20 हजार)
5# पैसे कमाने वाले मोबाइल ऐप से कमाई करे
‘YouTube, Facebook, Instagram और Twitter’ ये सब मोबाइल ऐप है। जिससे आप पैसे कमा सकते हैं। लेकिन यहां कमाई आपके कंटेंट पर निर्भर करता है। व्यूज आएंगे तो ही कमाई होगी। लेकिन कुछ ऐप है –
जिसपर आप कुछ टास्क पूरा कर के पैसे कमा सकते हैं। जैसे:
- Saving Account खुलवाकर
- Demat Account खुलवाकर
- Insurance बेचकर
- Credit Card खुलवाकर
इस तरह टास्क पूरा कर के पैसे कमाने के लिए निम्नलिखित ऐप पॉपुलर है।
ये ऐप प्रति टास्क ₹200 से ₹5000 तक देते हैं। इसके अलावा आप इन टास्क को पूरा कर के भी पैसे कमा सकते हैं।
- Recharge कर के पैसे कमाए
- बिल भरकर पैसे कमाए
- टिकट बुक करके पैसे कमाए
- पैसे ट्रांसफर या निकालने पर पैसे कमाए
इन टास्क को पूरा कर पैसे कमाने के लिए निम्नलिखित ऐप हैं।
- Biznext
- Spice Money
- Pay Nearby
- Payworld
विस्तृत लेख: पैसे कमाने वाला ऐप
6# Refer & Earn App – मोबाइल से कमाई करे
कुछ ऐप पैसे कमाने के लिए रेफर करने का टास्क देती है। यह तरीका मोबाइल से पैसे कमाने वालों में काफी लोकप्रिय है। इस टास्क में ऐप एक युनिक लिंक देता है और आपको उस लिंक से लोगों को ऐप डाउनलोड करवाना होता है।
यह एक युनिक लिंक होता है, जिससे ऐप डाउनलोड करवाने पर ट्रैक किया जा सकता है कि यह आपने ही डाउनलोड करवाया है। सफलतापूर्वक रेफरल ट्रैक होने पर आपको पैसे दिए जाते हैं।
रेफर कर के पैसे कमाने वाले ऐप आमतौर पर प्रति ऐप डाउनलोड पर पैसे देते हैं। यानी अगर कोई ऐप डाउनलोड पर 50 रुपए दे रहा है और आपने 100 लोगों को डाउनलोड करवा दिया तो आपको ₹5000 दिए जाते हैं।
रेफर कर के पैसे कमाने वाला कुछ ऐप निम्न है –
- Upstox
- AngelOne
- Dhan
- GooglePay
- BHIM
- GROMO

विस्तृत लेख: Refer and Earn App List
7# मोबाइल से सर्वे कर के पैसे कैसे कमाए

मोबाइल पर सर्वे एक छोटा सा टास्क होता है। जिसमें प्रोडक्ट या किसी संस्था से रिलेटेड कुछ सवाल पूछती है और आपको जवाब देना होता है। पूरी जवाब देने पर टास्क पूरा हो जाता है और बदले में आपको रिवॉर्ड के रूप में कुछ रुपए दिए जाते हैं।
मोबाइल पर सर्वे पूरा कर के पैसे कमाने के लिए निम्नलिखित ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- AttaPoll
- Swagbucks
- ySense
- The Panel Station
इन मोबाइल ऐप पर सर्वे कर के पैसे कमा सकते हैं। लेकिन आपको पहले ही बता दूं कि इस टास्क को पूरा करने के लिए आपको रिवॉर्ड दिया जाता है। जो बहुत ज्यादा नहीं होता है।
आप इसे करियर या पैसे कमाने का प्रमुख जरिया नहीं बना सकते हैं। बस कुछ सवालों के जवाब देकर रिवॉर्ड जितना चाहते हैं तो ठीक है यह टास्क।
8# मोबाइल पर EarnKaro से एफिलिएट मार्केटिंग कर पैसे कमाए

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट या अमेजन के प्रोडक्ट को प्रमोट कर बेचना और उसपर कमीशन कमाना एफिलिएट मार्केटिंग है। इसमें आपको एक डैशबोर्ड दिया जाता है। वहाँ आप किसी प्रोडक्ट का युनिक लिंक बना सकते हैं।
उस लिंक से खरीदारी होने पर ट्रैक होता है कि आपने बेचा है, जिसके फलस्वरूप आपको कमीशन दिया जाता है। EarnKaro एक मोबाइल ऐप है, जो एफिलिएट मार्केटिंग को आसान करता है।
यह एक सिंपल डैशबोर्ड प्रदान करता है और साथ ही Amazon और Flipkart के अलावा सैकड़ों पार्टनर्स को एक साथ लाता है। यानी उन सभी के प्रोडक्ट को यहां से बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
जब आपके लिंक से खरीदारी होता है तो कमीशन आपके EarnKaro ऐप में क्रेडिट हो जाता है। जिसे आप बैंक खाते में निकाल सकते हैं। EarnKaro के जैसे और भी मोबाइल ऐप है। लेकिन EarnKaro और ExtraPe लोकप्रिय है।
विस्तार में जानिए: एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कैसे कमाए?
9# मोबाइल पर Reselling करके पैसे कैसे कमाए
आपने मीशो का नाम सुना होगा। यह पॉपुलर रेसलिंग ऐप है। Reselling बिलकुल Affiliate Marketing की तरह होता है। जहां Affiliate Marketing में आपको कमीशन दिया जाता था, वहीं Reselling में आप मार्जिन जोड़ सकते हैं।

बाकी काम बिल्कुल वही है, आपको पोटेंशियल कस्टमर्स को ढूंढना है और उसे मार्जिन जोड़कर बेचना होता है। इसके लिए Meesho और Shopsy लोकप्रिय है।
विस्तृत लेख: Reselling Business से पैसे कैसे कमाए?
10# मोबाइल पर ट्रेडिंग कर के पैसे कैसे कमाए

ट्रेडिंग का मतलब स्टॉक्स, क्रिप्टो जैसे फाइनेंशियल एसेट्स को कम कीमत पर खरीदना और अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाना होता है। मोबाइल से ट्रेडिंग करने के लिए आप पास किसी ब्रोकर्स के साथ अकाउंट होना चाहिए। जैसे Zerodha, AngelOne, Groww।
किसी ब्रोकर के साथ अकाउंट खोलना बहुत आसान और कुछ मिनट की प्रक्रिया है। जिसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। कुछ ब्रोकर अकाउंट खोलने के लिए चार्ज लेते हैं, कोई सालाना चार्ज लेते हैं, वहीं कई फ्री भी होते हैं।
अगर आप मोबाइल पर ट्रेडिंग कर के पैसे कमाना चाहते हैं, तो पहले इसको अच्छे से सीख और समझ लें। इसमें समझने को बहुत कुछ है। ज्यादातर नए ट्रेडर्स बिना सीखे ट्रेडिंग करते है और पैसे गंवा देते हैं।
क्या मोबाइल से पैसे कमाने के इतने ही तरीके हैं?
बिलकुल भी नहीं! मोबाइल से पैसे कमाने के और भी कई तरीके हैं। अगर आपको इनमें से कोई तरीका पसंद नहीं आया है। तो कॉमेंट कर सकते हैं। आपके लिए हम मोबाइल से पैसे कमाने के और भी कई तरीके बताएंगे। यहां हमने लेख को छोटा रखने के लिए इतने ही तरीके बताए हैं।
- ऑनलाइन फोटो बेचकर पैसे कमाना
- PPD Network से पैसे कमाना
- PTC Website से पैसे कमाना
- गेमर बनकर ऑनलाइन पैसे कमाना
सभी तरीके पढ़ लिए – लेकिन मेरे लिए सही क्या है?
यदि अभी तक आपको अपने लिए सही तरीका नहीं मिला है। तो आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे कुछ प्रश्नों का जवाब दिया है। उम्मीद है की इससे आपकी मदद जरूर हो जायेगा। आप अपने लिए मोबाइल से पैसे कमाने का सही तरीका ढूंढ पाएंगे।
1. मोबाइल से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
आज कई लोग ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं। लेकिन कंप्यूटर न होने की वजह से नहीं कमा पाते हैं। इसीलिए मोबाइल से ऑनलाइन पैसे कमाने वाला तरीका खोजते हैं।
यहां हमने जितने भी मोबाइल से पैसे कमाने के तरीके बताए हैं। वो सभी ऑनलाइन तरीका ही है। मतलब इसे ऑनलाइन ही करना होता है।
2. 2026 में मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?
आज के युग में, तकनीकी विकास के कारण कई रोजगार और पैसे कमाने के तरीके खत्म हो रहे हैं। यह लेख 2026 में मोबाइल से पैसे कमाने के कुछ तरीकों पर प्रकाश डालता है, जो आने वाले समय में भी प्रासंगिक रहेंगे। इन तरीकों को चुनते समय, भविष्य की संभावनाओं और तकनीकी बदलावों को ध्यान में रखा गया है।
3. घर बैठे मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?
जैसा की हमने बताया कि यहां बताए सभी तरीके ऑनलाइन आधारित है। जिसका मतलब है की इसे आप कहीं से भी कर सकते हैं, घर बैठे भी!
विस्तार में जानिए: घर बैठे पैसे कैसे कमाए?
4. महिलाएं मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?
वैसे तो यहां बताए सभी तरीके को एक महिला भी कर सकती है। फिर भी महिलाओं के लिए कुछ अच्छे तरीके निम्नलिखित है। जिसे वो घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से कर के पैसे कमा सकते हैं।
5. अनपढ़ लोग मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए तरीके ढूंढ रहे हैं। जो अनपढ़ है। तो आपको बता दूं कि निम्नलिखित कार्य को एक अनपढ़ व्यक्ति भी मोबाइल से कर सकता है। हालांकि शुरुआत में आपको सबकुछ सिखाना होगा।
1. Refer & Earn
2. Earning App
3. URL SHORTENER
4. YouTube Video
5. YouTube Shorts
6. मोबाइल से जल्दी पैसे कैसे कमाए?
यदि आप मोबाइल से पैसे कमाने के ऐसे तरीके ढूंढ रहे हैं। जिससे आप जल्दी पैसे कमा सके। तो आप मोबाइल से निम्लिखित कार्य कर सकते हैं।
1. Survey
2. URL SHORTENER
3. Reselling
4. Earn Money App
6. Refer & Earn App
7. डेली 1500 रुपए कैसे कमाए?
यहां हमने मोबाइल से पैसे कमाने के कई बेहतरीन तरीके बताए हैं। यदि आप डेली के 1500 रुपए कमाना चाहते हैं। तो आप निम्नलिखित तरीके आजमां सकते हैं। मैं खुद Blogging करता हूं। इसमें हमें आर्टिकल राइटिंग करना होता है।
मोबाइल से पैसे कमाने संबंधित प्रश्न-उत्तर (FAQ)
क्या मोबाइल से पैसे कमा सकते हैं?
जी हाँ, मोबाइल से पैसे कमा सकते हैं। यहाँ हमने जितने भी तरीके बताए हैं, आप इन सभी को अपने स्मार्टफोन से कर सकते और पैसे कमा सकते हैं। याद रखिए मैंने भी शुरुआत स्मार्टफोन से ही किया था।
मोबाइल से कितना पैसा कमा सकते हैं?
यहां हमने मोबाइल से पैसे कमाने के कई तरीके बताए हैं। प्रत्येक में आपको अलग तरह के काम करना होता है। प्रत्येक में कमाई भी उसी हिसाब से होती है।
मोबाइल से पैसे कमाने में कितना समय लगता है?
जैसा की बताया की प्रत्येक में अलग काम करना होता है। तो उसी हिसाब से उसमे समय भी लगेगा। जैसे; Reselling Business में कोई समय नहीं लगता है। जैसे ही आप 1st Resell करते हैं। उसकी कमाई आपको मिल जाती है।
इसी तरह और भी कई काम है। उदाहरण के लिए; Survey, Earn Money App, Refer & Earn Money App, Trading आदि। लेकिन ऐसे तरीके हैं। जिसमे बहुत ज्यादा समय लगता है। जैसे; YouTube, Affiliate Marketing आदि।
मोबाइल से पैसे कमाने के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है?
अगर आप ऑनलाइन ही पैसा कमाना चाहते हैं। इसी पर कैरियर बनाना है। तो आप Affiliate Marketing, YouTube इत्यादि कर सकते हैं। क्योंकि इसमें कमाई अच्छी होती है। साथ में इसे आप लाइफटाइम तक कर सकते हैं।
मोबाइल से पैसे कमाने का सबसे आसान और बढ़िया तरीका क्या है?
मोबाइल से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका URL SHORTENER, PPD SITE, Refer & Earn App और Survey इत्यादि है।
पढ़िए:
Conclusion – Mobile Se Paise Kaise Kamaye
उम्मीद करता हूं कि यह लेख और लेख के माध्यम से आपको बताने व समझाने का तरीका पसंद आया होगा। अगर आपको पसंद आया है। तो INDbook को Subscribe जरूर करे। यदि पसंद नहीं आया है। तो आप अपना सुझाव हमें कॉमेंट के जरिए बताएं।ताकि हम सुधार कर सकें। अगर आपको मोबाइल से पैसे कमाने में अभी भी कोई दिक्कत है। तो आप कॉमेंट कर के पूछ भी सकते हैं। हम जल्द ही आपके कॉमेंट का जवाब देंगे। धन्यवाद!
जय हिंद!
bahut hi achhi post thi sir.
Instagram account se pesa milega
हाँ बिल्कुल, पर पहले यह लेख पढ़ें: इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए?
Ham kam Karke paisa kamana chahte Hain
Sure, you can try the following methods
1. YouTube Shorts
2. Instagram Reels
3. Facebook Reels
It’s easy, all you have to do is create an engaging clip.
Pese kaise kamaye
कई तरीके हैं, जैसे;
1. YouTube से पैसे कमाए?
2. Facebook से पैसे कमाए?
3. Blogging से पैसे कमाए?
4. मोबाइल से पैसे कमाए?
Hamko bhi Kamna hai paise
यदि आप ऑनलाइन करियर बनाना चाहते हैं। तो इन लेखों को देखिए
YouTube से पैसे कैसे कमाए?
Facebook से पैसे कैसे कमाए?
फ्रीलांसर कैसे बने और फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाए?
ऑनलाइन टीचिंग जॉब
ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
Nice
शुक्रिया!
Mujhe paise kamane hai
यदि आप ऑनलाइन करियर बनाना चाहते हैं। तो इन लेखों को देखिए
YouTube से पैसे कैसे कमाए?
Facebook से पैसे कैसे कमाए?
फ्रीलांसर कैसे बने और फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाए?
ऑनलाइन टीचिंग जॉब
ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
I need money
So you have to work. I have told you several ways
Mujhe bhi paise kamane hai
यदि आप ऑनलाइन करियर बनाना चाहते हैं। तो इन लेखों को देखिए
YouTube से पैसे कैसे कमाए?
Facebook से पैसे कैसे कमाए?
फ्रीलांसर कैसे बने और फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाए?
ऑनलाइन टीचिंग जॉब
ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
I want job for online earning
We are going to bring a dedicated article on this soon.